सुनेरा। ग्राम सुनेरा में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर जुलूस बड़े हर्षोल्लास, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव के बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में नौजवान साथी भी जुलूस में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की आमद की खुशी मनाई।
यह जुलूस नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी लतीफ अंसारी साहब एवं नायब सदर शकील पठान, खजांची शेख सुपर, की सदारत में निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा मिलादुन्नबी की खुशी में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
जुलूस में कमेटी के सरपरस्त एवं पूर्व सदर शेख अतीक भाई, पूर्व सदर रफीक बाबा, मकसूद काजी साहब, शेख शाकीर, शेख जमील, शेख आसिफ, सलीम भाई बगदे वाले, अतहर खान, कमालू भाई गल्ले वाले, हलीम भाई, मुबारिक शाह, नसरू पठान, नौशाद सीमेंट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सीरत कमेटी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर जुलूस को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। जुलूस के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने मिलादुन्नबी के इस मुबारक अवसर पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन के सफल संचालन में सीरत कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।