शाजापुर। भारतीय युवा कांग्रेस जिला इकाई शाजापुर द्वारा आज शाजापुर बस स्टैंड पर दोपहर 12 से 2: 30 बजे तक जनसभा हुई जिसमें प्रमुख पदाधिकारीयो ने कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित किया गया। कार्यक्रम को सज्जन सिंह वर्मा, महेश परमार, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया आदि के साथ कई प्रमुख पदाधिकारी ने संबोधित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कार्यकर्ताओं के द्वारा आज जन्मदिन होने पर जन्मदिन भी मनाया गया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी, शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी, महिला विरोधी, किसान ओर मजदूर विरोधी है। यह आम जनता की नहीं सिर्फ अडानी ओर अंबानी की सरकार है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि राहुल गांधी जी ने जब संसद में छात्रों पर बेलेट गन से फायर की बात उठाई तो बीजेपी के अमित शाह ने साफ इनकार किया कि हमें इसकी जानकारी नहीं, इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि देश के छात्रों और विद्यार्थियों पर जो की नौकरी और शिक्षा के लिए लड़ रहे थे उनके ऊपर आतंकवादियों और नक्सलियों जैसा हमला करना बीजेपी सरकार की कायरता की निशानी है। ऐसे कायर वित्त मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी जी ने अदानी को ₹1 में प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन किराए पर दी आखिर उस पर इतनी मेहरबानी क्यों? जब मोदी जी ₹1 प्रति एकड़ में जमीन दे सकते हैं तो देश के सभी बच्चों की सारी परीक्षाएं 1 रुपए प्रति छात्र क्यों नहीं करवा सकते हैं। जंतर मंतर पर बेलेट गन से घायल युवा की एक महीने बाद राहुल गांधी जी ने थाने पर 7 घंटे धरना दिया तब जाकर उसकी एफआईआर लिखी गई। यह निकम्मी सरकार फिर कैसे सबको न्याय देगी।
कार्यक्रम में जयंत रामवीर सिंह सिकरवार ने संबोधन में कहां की हर युवा की लड़ाई यूथ कांग्रेस लड़ेगी और आप सब के सहयोग से हम युवा ओर रोजगार विरोधी इस सरकार को आने वाले समय में प्रदेश से ओर देश से उखाड़ फेंकेंगे। हम सरकार की तानाशाही, हिटलर शाही, लाठी चार्ज, पानी की बौछार से नहीं डरते ना ही सरकार के किसी मुकदमे से डरते हैं हम इस सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे।

……कलेक्टर घेराव……
कलेक्टर घेराव के लिए निकले युवाओं को पुलिस के द्वारा दो जगह बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया और आगे नहीं बढ़ने दिया गया। उन पर पानी की बौछार लगातार हुई पानी खत्म होने पर पुलिस द्वारा पानी के टैंकर लाएं गए ओर फिर पानी की बौछार की गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स पर चढ़कर बैरिकेट्स गिरा दिए यहां तक की कुछ कार्यकर्ता बेरीकेट पार कर चुके थे। युवाओं के लगातार संघर्ष के बाद राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने अपनी गिरफ्तारी दे दी और आंदोलन समाप्त हो गया।
…..कांग्रेस का पोस्टर के माध्यम से संदेश…..
जनसभा में लगाए गए पोस्टर में अमित शाह को जनरल डायर की तरह बताया गया जिसमें वह नौकरी मांगने वाले विद्यार्थियों पर पेलेट से हमला करवाते हैं। दूसरा पोस्टर जिसमें बीजेपी सरकार को राममंदिर चोरी पर चंदा चोर बताया गया। तीसरा पोस्टर जिसमें अडानी पर मोदी सरकार मेहरबान होने ओर मात्र एक रूपये में हजारों एकड़ जमीन किराए पर दे दी। वहीं छात्रों पर नौकरी मांगने पर लाठी चार्ज, बेलेट गन से हमला, एके-47 गन से हमला किया गया। क्या छात्र देशद्रोही हैं या आतंकवादी?
कार्यक्रम में रामवीर सिंह सिकरवार, रचना जैन, विधायक महेश परमार, विपिन वानखेड़े, शिवी चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, राजकुमार कराड़ा, अजीज मंसूरी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, राजेश पारछे, स्मिता सोलंकी, रेणुका गांधी, राधा पाटिल, काव्या त्रिवेदी आदि के साथ जिला कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एनएसयूआई कार्यकर्ता, सेवादल, आमजन ओर बाहर से पधारे कार्यकर्ता और सदस्यों के साथ हजारों लोग शामिल हुवे। कार्यक्रम का संचालन इरशाद खान ने किया और आभार जयंत रामवीर सिंह सिकरवार में माना, जानकारी जिला प्रवक्ता ओर मीडिया प्रभारी राजेश सिसनोरिया द्वारा दी गई।