शाजापुर। एमडीएस एंडोडॉन्टिस्ट गोल्ड मेडलिस्ट शाजापुर निवासी डॉ. महिमा माथुर को इंडियन एंडोडॉन्टिक सोसायटी द्वारा प्रतिष्ठित नेशनल बेस्ट क्लिनिकल स्टडी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीते दिनों लखनऊ में आयोजित 34वें राष्ट्रीय एंडोडॉन्टिक सम्मेलन आइसकॉन 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया गया। वैश्विक स्तर से प्राप्त शोध प्रविष्टियों में उनके शोध को चयनित किया गया। डॉ. महिमा का शोध प्रतिष्ठित एंडोडोंटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में हुए समारोह में नेशनल डेंटल कमीशन के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में देश-विदेश के दंत चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. महिमा माथुर ने एमडीएस में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। वे शाजापुर निवासी समाजसेवी सुशील माथुर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी अमिता माथुर की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से शाजापुर क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।