शाजापुर। झोंकर मंडल और आसपास के गांवों में की जा रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी कार्यालय पहंुचकर ज्ञापन सौंपा। बुधवार को बड़ी संख्या में मक्सी बिजली कंपनी कार्यालय पहंुचे ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बताया कि झोंकर, लालूपुरा, सूरजपुर, उपडा, बेसरापुर, पलसावद सोन, खोकरिया, हनोती, बड़नपुर, भंवरी, रूल्की, कपालिया, सिरोलिया, पीर उमरोद और सामंगी सहित आसपास के कई गांवों में बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है जिसके कारण किसानों को खेती के काम में परेशानी आ रही है तो वहीं ग्रामीणों को घरेलू कामकाज में असुविधा हो रही है। ज्ञापन मंे शीघ्र ही समस्या को हल किए जाने की मांग की गई।