– सर्दियों में प्रतिवर्ष करते है कंबलों का वितरण
शाजापुर।
इन दिनों प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी अपना असर दिखा रही है। ऐसे में बेघर और बेसहारा लोगों के लिए दिन-रात काटना मुश्किल हो रहा है। रात के समय ठिठुरन अधिक बढ़ जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी आती है। इसे देखते हुए शहर में एकता गु्रप ने निराशिृत, बेसहारा और गरीब वर्ग के लोगों को कंबलों का वितरण किया। एकता गु्रप अध्यक्ष हाजी सैयद वकार अली ने बताया कि एकता गु्रप प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में बेसहारा गरीब वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए कंबलों का वितरण करती है। इस वर्ष भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कंबलों का वितरण प्रतिवर्ष गु्रप संरक्षक रामवीरसिंह सिकवार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है।इस अवसर पर एकता गु्रप के सचिव शेख शाकिर, पार्षद समीउल्ला काजी, पत्रकार अनीस खान, नदीम भाई, हैदर अली आदि उपस्थित रहे।
