शाजापुर। गुरूवार को संत श्री आशाराम बापू आश्रम शाजापुर द्वारा चौक बाजार में भव्य तुलसी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाजापुर नगर एवं समीपस्थ गांव के 200 से अधिक साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संबोधित करते हुए आश्रम के साधक अनिल पाटीदार एवं जितेंद्र बैरागी ने तुलसी पौधे के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व का वर्णन किया। संत श्री आशाराम जी बापू के देश भर में 480 आश्रमों द्वारा आज तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। ताकि देश की संस्कृति एवं तुलसी माता के महत्व की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम के समापन मे तुलसी माता का पूजन एवं आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में आमजन को 500 तुलसी के पौधे, आश्रम से निर्मित तुलसी की टाफी, ऋषि प्रसाद पत्रिका, एवं बापूजी के कैलेंडर निःशुल्क वितरित किए गए। यह जानकारी आश्रम के अध्यक्ष मोहनलाल जी राठौर ने दी।
