शासकीय लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक बनने पर अभिभाषक संघ शाजापुर द्वारा सम्मान किया गया शाजापुर न्यूज़ प्रति मंगलवार को जिला अभिभाषक संघ शाजापुर में नवनियुक्त लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक शासकीय अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया हाल ही में शासन द्वारा महेंद्र परमार को प जीपी लोक अभियोजक नियुक्त किया गया एवं साथ ही अभिभाषकगण रमेश कुमार इंद्रिया,नीरज त्रिवेदी,अनुराधा सोलंकी को अतिरिक्त अभियोजक के रूप में शासन द्वारा नियुक्ति की गई इसी पर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विवेक शर्मा एवं सदस्य गण द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान किया गया जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी अभिभाषक सईद पठान ने बताया कि शासन द्वारा हाल ही में लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक की नियुक्ति की गई है जिस पर जिला अभिभाषक संघ के सदस्यों द्वारा सभी की नियुक्ति पर सम्मान किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषकगण शिवनारायण शिवहरे,विवेक शर्मा, मंजरली वारसी,संजय व्यास,करण सिंह गुर्जर, शिव कलेशरिया, इसहाक अंसारी, गिरधारीलाल देवतवाल,दिलीप नगर,अनिल आचार्य,संजय पटोंदा,भारत सिंह चौहान,तंजीम सिद्दीकी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे
