शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय, शाजापुर में दिनांक 26.11.2025 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा भारत के संविधान को अपनाये जाने के 76 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा ने कहा कि संविधान में नागरिक कर्तव्य सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। डॉ. कपिल जाटव ने संविधान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए संविधान द्वारा नागरिकों के मूल अधिकार एवं कर्तव्य पर अपने विचार व्यक्त किए। सुश्री सोनू कनेष ने सभी से संविधान का पालन करने का आह्वान किया। भारतीय संविधान पर केंद्रित प्रष्न मंच एवं स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्षन डॉ. संदीप कुमार सिंह ने किया।
