बालाजी सरकार परिसर, बोलाई में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय इंदरसिंह जी परमार (उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री, म.प्र. शासन) एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि जी पांडे ने की।
कार्यक्रम में इंदौर से पधारी योगाचार्य एवं भगवताचार्य शिव प्रिति मां ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती बबीता जी परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह जी सिसौदिया, योगेन्द्र सिंह जी जादौन (बंटी बना), विजयसिंह जी बैस (जिला महामंत्री), नरेन्द्र यादव (जिला संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान), हिरेन्द्रसिंह जी जादौन (जिला उपाध्यक्ष) सहसंयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुगल नहर तथा ओमप्रकाश जी पाटीदार (सरपंच, बोलाई) की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेत्री वीना जी माहेश्वरी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुना जी कच्छावा, मंत्री चंद वर्मा, उषा जी पालीवाल, अंजू जी खत्री, अनीता जी पाटीदार, अकोदिया मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार शुजालपुर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सुजालपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जी मालवीय बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी गुर्जर अनिल जी जेवरिया सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे ने दी
संजय शिवहरे भारतीय जनता पार्टी जिला मीडियाप्रभारी
