शाजापुर। रेत हटाने की बात पर आरोपियों ने वृद्ध महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। इस घटना के विरोध में समाज के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मंगलवार को लालघाटी थाने पर विश्वकर्मा समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा और बताया कि दुपाड़ा गांव में वृद्ध गीताबाई विश्वकर्मा रहतीं हैं, जिनके साथ घर के सामने पड़ी रेत हटाने की बात पर आरोपी पवन ठाकुर, धीरज ठाकुर और रामकृष्ण ठाकुर ने मारपीट की। मामले में दुपाड़ा चौकी पर पुलिस द्वारा सुनवाई नही की गई। घटना में घायल गीताबाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।