शाजापुर। अंधगति से दौड़ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप् से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बेरछा मार्ग पर आला उमरोद जोड़ के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मोहित सौराष्ट्रीय की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी शिवम गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोहित सौराष्ट्रीय और शिवम बुधवार सुबह अपने गांव लाहौरी लौट रहे थे। इसी दौरान आला उमरोद जोड़ के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
अंधगति से दौड़ते हैं टैªक्टर
गौरतलब है कि हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी ट्रैक्टर अंधगति से दौड़ते नजर आते हैं। पुराने फिल्मी गीत धुनकते हुए चालक तेज रफ्तार से बिना नंबर वाले ट्रैक्टर ट्राली को हवा से बाते कराते हुए लोगों की जान पर मुसीबत बने हुए हैं, लेकिन इन खेती के वाहनों की रफ्तार में नकेल नही कसी जा रही है जो हादसों का सबब बन रहा है।