छात्र-छात्राओं ने दी अपनी सहभागिता
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में तथा रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मई 2026 से दिशा लर्निंग हॉल परिसर शाजापुर के मीटिंग हॉल में “ब्राइटर माइंड्स कोर्स” के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों का निशुल्क पंजीयन भी किया गया।
ब्राइटर माइंड्स कोर्स के माध्यम से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कोर्स के अंतर्गत बच्चों को ब्लाइंड फोल्ड एक्टिविटी, सक्सेस की, फनी वीडियो, डांस, डेमो वीडियो, फन वीडियो, आई एक्सरसाइज, ब्रेन एक्सरसाइज, ब्रीदिंग एक्सरसाइज एवं आइडेंटिफिकेशन डेमो स्टेप जैसी रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां करवाई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में सीखने के प्रति विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सकारात्मक मार्गदर्शन का प्रयास किया जा रहा है।
ब्राइटर माइंड्स कोर्स में ट्रेनर सूबेदार दीपिका डावर, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सेना, महिला आरक्षक साक्षी शुक्ला का विशेष योगदान रहेगा।
