29 मई तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन
शाजापुर, 04 मई 2026/ शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तकनीकी शिक्षा विभाग की काउंसलिंग के तहत पहला चरण 04 मई से 29 मई 2026 तक ऑनलाईन पंजीयन का रहेगा।
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य श्री विपुल परमार्थी ने बताया कि कॉलेज में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साईंस एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन ब्रांच में प्रवेश उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं इस दौरान अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स का चयन कर सकते है। पंजीयन में त्रुटि सुधार का अवसर 31 मई 2026 तक दिया जायेगा। इसके पश्चात् मेरिट सूची जारी कर सीट आवंटन किया जायेगा।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 09 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित होगी। वही रिक्त सीटों के लिए संस्थागत काउंसलिंग 06 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक चलेगी।
प्राचार्य श्री परमार्थी के अनुसार कॉलेज में आधुनिक लेब, अनुभवी फैकल्टी और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार पूरक शिक्षा मिलती हैं।
