👉रेल्वे कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — ₹1.30 लाख का मशरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दिनांक 17-18 मई 2026 की रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान धार-टांडा क्षेत्र से आए दो संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी —
1.अविन उर्फ अरविंद अलावा पिता बहादुर सिंह अलावा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गदरावद, तहसील कुक्षी, जिला धार
2.रवि पिता जवर सिंह मावड़ा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम काकंडकुआ, तहसील कुक्षी, जिला धार (म.प्र.)
ने दिनांक 27.03.2026 को शाजापुर की रेलवे कॉलोनी स्थित फरियादी महेंद्र आर्य एवं महेश कुमार चौधरी के घरों में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक MP-09-XL-3895 कीमत लगभग ₹70,000 तथा फरियादी महेश चौधरी के घर से चोरी गया मंगलसूत्र पेंडल कीमत लगभग ₹60,000 जप्त किया गया।
इस प्रकार आरोपियों से कुल ₹1,30,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक नवीन बिलावलिया, सउनि संजय सवनेर, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, आरक्षक संतोष डावर, आरक्षक राकेश पाण्डव, आरक्षक शिशुपाल, आरक्षक सुनील चौधरी एवं आरक्षक दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
