85 जोड़ों, 22 जोड़ों को पढ़ाया निकाह- सर्वधर्म के लोग हुए शामिल,
दुल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वादशाजापुर.कहीं विवाह रस्म के मंत्रोच्चार गूंज रहे थे तो कहीं निकाह की आयते पढ़ी जा रही थी। एक ही पंडाल में निकाह हो रहा था तो सात फेरे भी लिए जा रहे थे। क्या हिंदू और क्या मुसलमान सभी मिलजुलकर काम कर रहे थे और सभी 107 जोड़ों के विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे थे। हिन्दू-मुस्लिम एकता की इतनी बड़ी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। यह नजारा एकता ग्रुप द्वारा आयोजित कन्याओं का नि:शुल्क 17वां सर्वधर्म विवाह निकाह सम्मेलन का था। जहां एक ही पंडाल में मुस्लिम युवक-युवतियां और हिन्दू युवक-युवतियां सात जन्मों के बंधन में बंधे। इतना ही नहीं एक ही जाजम पर एक साथ बैठकर खाना भी खाया।प्रवक्ता अनीस खान ने बताया कि शनिवार को बापू की कुटिया के समीप दुर्गा मैरिज गार्डन पर एकता ग्रुप के तत्वावधान में 17वां सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 22 जोड़ो का निकाह शहर काजी रहमतउल्ला सा. के नेतृत्व में पढ़ाया गया। वहीं पंडितजी ने मंत्रोच्चार के साथ 85 जोड़ो के फेरे कराए। हिन्दू मुस्लिम दोनों ही समाज के करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कन्याओं के लिए यह सम्मेलन नि:शुल्क रहा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। एकता ग्रुप के अध्यक्ष सैय्यद वकार अली ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने वर-वुधओं को आर्शीवाद देकर बधाई दी।एकता की मिसाल बना आयोजनएकता ग्रुप अध्यक्ष सैयद वकार अली जी ने बताया कि एकता ग्रुप द्वारा यह आयोजन 17 साल से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शामिल होते है और एकता के साथ इस आयोजन को सफल बनाते हैं। इस वर्ष भी 107 जोड़ों का विवाह कराया गया। साथ ही कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम काजी अहसानउल्ला साहब की सरपरस्ती में हुआ। जिसमें विशेष अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी , नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, प्रेम यादव, मुन्ना भावसार, रूप किशोर नवाब, सारंगपुर पूर्व नपा अध्यक्ष मोहम्मद अली, साजिद अली, गब्दू पठान, गोरीशंकर सूर्यवंशी कानड़, हाजी इब्राहिम सेठ, शेख शमीम, सलीम ठेकेदार, मिर्जा सोहराब बेग, मूसा आजम खान, राजेश पारछे आदि ने दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। अतिथियों ने कहा कि एकता ग्रुप ने सम्मेलन के माध्यम से जो भाईचारा प्रस्तुत किया है वो काबिले तारीफ है। दोनों ही समाज की शादियां एक ही मंडप में एक मिसाल है। इससे अच्छा और सुंदर आयोजन हिंदूस्तान में कहीं हो ही नहीं सकता। ऐसे आयोजन से भाईचारा कायम रहता है। संचालन शेख शाकिर ने किया।इनकी मेहनत रंग लाईकार्यक्रम में एकता ग्रुप सरपरस्त दाऊद सेठ, हाजी मसीत खान, सचिव शेख शाकिर, डॉ. अशफाक मंसूरी, संतोष मेडम, भय्यू मास्टर, भय्यू मशीन, प्रवक्ता अनीस खान, प्रवक्ता पीयूष भावसार, मोहसीन खान, गफ्फार खान, हफीज शाह मक्सी, हेमंत आर्य, संजय राठौर, इमरान राजा, इरफान पटेल, बबलू भाई श्रंगारिका, नदीम जावेद, वसीम गोल्डन, गुफरान मिर्जा, हेदर अली, शराफत भाई, सत्तार भाई , अनीस जीजा, गफ्फार भाई, हनीफ भाई आगर, बालू दा, आमिर खान, राजा भाई, सिक्युरिटी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
