दाऊदी बोहरा समाज के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। अलग-अलग शहरों और देशों में पढ़ रहे छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


बड़वानी के जयपुरिया स्कूल की छात्रा फातेमा-मोईज़ रिज़वी ने 94.66% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं दुबई के Delhi Private School की छात्रा मारिया ज़ाकी ने 96.6% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उज्जैन के Carmel Convent School के छात्र मुस्तुफा ज़ाकी ने 89% अंक प्राप्त किए, जबकि शारजाह (UAE) के Delta English School के छात्र अदनान मुफद्दल मोइयादी ने 79% अंक हासिल किए।
इन सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से बोहरा समाज में खुशी का माहौल है। परिजनों और समाजजनों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की है।
समाज के अग्रजों का कहना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता को और बढ़ाएगी।
