शाजापुर 25 दिसंबर 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जारी शुद्धता के लिए अभियान अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर आज एन सुबह के वक्त ही 4 विभाग के संयुक्त दल के द्वारा 4 खाद्य प्रतिष्ठानो की जांच की गई।
इस दौरान सर्वप्रथम नेहा दूध डेयरी से घी एवं मिश्रित दूध, अंबिका दूध डेयरी से घी तथा मिश्रित दूध, राव मिष्ठान भंडार से मिठाई मावा बर्फी एवं आमचूर की चटनी तथा श्री श्याम डेयरी से मावा एवं पनीर के नमूने सहित कुल 8 सैंपल संग्रहित किए गए है। साथ ही अंबिका दूध डेयरी से प्रथम दृष्टया अमानक संदेहास्पद घी के 22 किलो जिनका बाजार मूल्य 13200 रुपए है, जप्त कर सुरक्षित रखने हेतु की अभिरक्षा में रखा गया। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यवाही में तहसीलदार कालापीपल श्री प्रदीप केन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एम के वर्मा एवं श्री के एल कुम्भकार, पुलिस थाना श्री विशाल पटेल एवं श्री नयन यादव, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री रवींद्र राठौर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री योगेश राणावत शामिल थे।
