विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजीत की गई
शाजापुर, 26 दिसम्बर 2025/ मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत 26 दिसम्बर 2025 वीर बाल दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास शाजापुर द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा. विद्यालय शाजापुर में चित्रकंला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसमे बालिकाओ द्वारा वीर बाल दिवस के महत्त्व को बताया एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर उद्बोधन दिए गए।
महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी द्वारा बालिकाओ को सिख समुदाय के 10 वे गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के साहिबजादे बाबा फ़तेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को बच्चो व समाज के लिए प्रेरणा बताया और कहा की जिस प्रकार कम उम्र में बाबा फ़तेह सिंह और जोरावर सिंह अन्याय के आगे झुके नहीं, उसी प्रकार हमें अपने अधिकार के लिए आगे आना चाहिए और इस अवसर पर हम सभी शपथ ले की हम अपने निवास स्थान और आस-पास के क्षेत्र में कही भी बाल विवाह नहीं होने देंगे। कही भी बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होगी तो चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर जानकारी देंगे। साथ ही बालिकाओ को जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत चलाई जा रही सशक्तवाहिनी कक्षाओ की जानकारी दी।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र वर्मा द्वारा बालिकाओ को बाल अधिकार, गुड टच – बेड टच विषय पर विस्तृत जानकारी दी एवं बच्चो को बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली बताई।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. मुस्कान, दुतीय स्थान कु. सोना राठौर, तृतीय स्थान खुशुबू चौहरी, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. रानी गुर्जर, दुतीय स्थान कु. हिफ्जा खान, तृतीय स्थान कु. माहेनुर अंसारी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. आकांशा राठौर, दुतीय स्थान कु. अनुष्का राठौर, तृतीय स्थान कु. सोना राठौर ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओ को पुरस्कृत किया गया। वीर बाल विकास के अवसर पर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना, सेक्टर, बाल देखरेख संस्थाओ में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन किये गए एवं भारत सरकार द्वारा किये गए लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षक श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती हेमलता सक्सेना, श्रीमती कल्पना वर्मा एवं महिला एवं बाल विकास से सुश्री दीपाली वर्मा, सुश्री सुरभी कारपेंटर, श्रीमती शोभा शर्मा, श्री देवेन्द्र गोठी, बालिकाए एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना शर्मा ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य श्रीमती पूनम त्रिवेदी ने माना।
