शाजापुर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा 24 सितंबर को शाजापुर जिला मुख्यालय पर धिक्कार दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मूल रूप से दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण देश भर के जिलों में स्थानीय स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि केंद्र और प्रशासन के रवैये के कारण गुरूवार को धिक्कार दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एससी-एसटी समुदाय के लोगों के किसी भी प्रकार के काम समय पर और सही ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया और समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई। इस दौरान प्रभुलाल मंडोर प्रदेश सचिव, अजय अहिरवार जिला प्रभारी, राजेश गोयल जिलाध्यक्ष, देवकरण सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष, अरशद वारसी, जिला उपाध्याय नितिन सौराष्ट्रीय, विधानसभा अध्यक्ष शाजापुर लोकेंद्र गहलोत विधानसभा अध्यक्ष शुजालपुर सतीश पुरबिया मीडिया प्रभारी कमल चौहान, विधानसभा सचिव नौशाद खान, हाफिज खान, कुलदीप चौहान, छगन मोबिया, पंकज सौराष्ट्रीय आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।