मनोज जैन बने राष्ट्रीय महासचिव
शाजापुर से भी 15 दंपतियों ने लिया भाग
शाजापुर। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) का शपथ ग्रहण समारोह इन्दौर के स्थानीय गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा थीम की रिल प्रदर्शन से हुआ पश्चात मंगलाचरण प्रस्तुति में कृतिका जैन एंड ग्रुप का यादगार नवकार महामंत्र मंगलाचरण नृत्य एवं अरिहंत ग्रुप की राष्ट्रीय थीम प्रस्तुति दी ।
संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय पुष्पा मेहता जी ने आशीर्वचन पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मामा लता जैन को शपथ दिलाई। स्थाई समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीशिखरचंद जी बाफना द्वारा पदाधिकारीयों को एवं पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर जी पोरवाल द्वारा सभी कमेटी चेयरमेन को शपथ दिलाई गई। शाजापुर ग्रुप के मनोज जैन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। जैन के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर ग्रुप सदस्यों ने बधाई देते हुए स्वागत किया। शपथ विधि समारोह में शाजापुर से 15 दंपति सदस्यों ने भाग लिया।
निवृ.अध्यक्ष श्री संजय श्वेता छाजेड ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मामा को पिन लगाकर कार्यभार सौपा। पूर्व अध्यक्ष श्री विजय ललवानी द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मामा ने अपने उद्बोधन में में कहा कि सभी दंपतियों का विश्वास, सहयोग एवं स्नेह ही फेडरेशन की सबसे बड़ी शक्ति है।
आमंत्रित अतिथियों श्री राजेश जी चेलावत श्री स्वप्निल जी कोठारी, राष्ट्र कवि श्री शशिकांत यादव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से संगठन को सहयोग, एकता एवं सेवा भाव के साथ.. स्वधर्मी स्वावलंबी योजना को और अधिक सशक्त बनाने का अत्यंत प्रभावशाली संदेश दिया,उनके विचारों ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों में नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं सकारात्मक दिशा का संचार किया।
समारोह मे राष्ट्रीय कांफ्रेंस के प्रमुख मार्गदर्शक श्री मनीषजी सुराणा, संरक्षकगण सर्व श्री हंसराजजी जैन, राजकुमारजी सुराणा,अनिलजी मेहता, संजयजी मोगरा, मुकेशजी रांका की उपस्थिति मंच का गौरव बढ़ा रही थी। इसी के साथ राजस्थान, अवंतीका,अष्टापद व मध्य प्रदेश रीजन के पदाधिकारी व दंपति सदस्यों की बड़ी संख्या (लगभग 1200) में गरिमामयी उपस्थिति ने शपथ समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
इंदौर सहित देश भर के सभी ग्रुपों ने तिरंगा वेशभूषा मे पहुंचकर समारोह स्थल को तिरंगामय बना दिया।।
तिरंगा थीम पर रील प्रस्तुति में लगभग 20 ग्रुपों ने भाग लिया।
ग्रुप दंपति कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश पंजाब झारखंड दिल्ली के मुख्यमंत्रीयों के प्रतिरूप प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित कर उन्हें मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप ललवानी ने एवं आभार महासचिव मनोज जैन ने माना।
