मंत्री श्री परमार के नेतृत्व में शुजालपुर में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
शाजापुर, 13 अगस्त 2026/ हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के नेतृत्व में शुजालपुर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री श्री परमार ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर रहे नागरिकों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, मातृ शक्तियों, शासकीय सेवकों, पूर्व सैनिको, खिलाड़ियों आदि का उत्साहवर्धन किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्कूल शुजालपुर से मंत्री श्री परमार ने किया। तिरंगा यात्रा स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्कूल शुजालपुर से प्रारंभ होकर सिटी के प्रमुख मार्गो- जेएनएस महाविद्यालय, माँ शारदा सांदीपनि विद्यालय, पुलिस चौकी होते हुए रोकड़िया सरकार मंदिर परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने शुजालपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस 2026 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देता है और विश्व पटल पर भारत की शक्ति एवं पहचान का प्रतिनिधित्व करता है।
मंत्री श्री परमार ने कहा कि शुजालपुर की धरती पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, नागरिकों एवं प्रशासन की सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
मंत्री श्री परमार ने कहा कि तिरंगे की शक्ति और भारत की एकजुटता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रीय गौरव की पहचान है।
मंत्री श्री परमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शुजालपुर में जिस उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं सहभागिता की गई, वह सराहनीय है। पूरा शुजालपुर शहर तिरंगामय नजर आया। मंत्री श्री परमार ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता के संकल्प को मजबूत करें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्री विजय सिंह बैस, श्री देवेंद्र तिवारी, श्री अशोक नायक, श्री किशोर खन्ना, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटकर, तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ श्रीमती सिद्धि कोरव सहित गणमान्य नागरिकगण एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
