**कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री**‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘गो-ग्रास’ खिलाकर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं* *जिला अध्यक्ष की अपील पर पुष्पमालाओं मिठाई की जगह बांटे गए फल**शाजापुर।* भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे का जन्म दिवस आज पूरे जिले में अत्यंत उत्साह, उमंग और सेवा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अपने लाडले नेता के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।गौ-सेवा, पौधारोपण और बच्चों को सामग्री वितरणजन्मदिन के अवसर पर प्रात: काल से ही ओर पूर्व संध्या से कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य प्रारंभ कर दिए। गायों को हरी घास (गो-ग्रास) खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इसके साथ ही निर्धन बस्तियों में बच्चों को पाठ्य सामग्री, कॉपियां, पेन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जिला जेल मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने-अपने नाम से पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।*जिला कार्यालय पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम*भाजपा जिला मंत्री उमेश टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. रवि पांडे का आत्मीय अभिनंदन किया और उन्हें पटका ओढाकर उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।*अपील का दिखा व्यापक असर: सादगी और सेवा से जीता दिल*श्री टेलर ने बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने पहले ही अपने समर्थकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एक विशेष अपील की थी। उन्होंने कहा था कि:”मेरे जन्मदिन पर कोई भी कार्यकर्ता ट्रैवलिंग (यात्रा) करके शाजापुर या मक्सी न आए। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहें और वहां सेवा कार्य करें। गो-ग्रास खिलाएं और ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर मुझे उसकी सेल्फी भेजें। यही मेरे लिए सबसे सच्ची शुभकामना होगी।”इसके साथ ही डॉ. पांडे ने कार्यकर्ताओं से मिठाई ओर पुष्पमालाएं न लाने का भी आग्रह किया था। उन्होंने अपील की थी कि मिठाई ओर मालाओं में खर्च होने वाली राशि से आम या अन्य मौसमी फल खरीदकर निर्धन परिवार के बच्चों में बांट दिए जाएं।*कई स्थानों पौधरोपण कर ली सेल्फ़ी, बांटे गए फल*जिला अध्यक्ष की इस भावनात्मक और अनुकरणीय अपील का पूरे जिले में व्यापक असर देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने शाजापुर आने के बजाय अपने-अपने नगरों और गांवों में रहकर सैकड़ों पौधे रोपे और जिला अध्यक्ष को सेल्फी भेजी। वहीं, पुष्पमालाओं ओर मिठाई की जगह बच्चों को फलों का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। पूरे जिले में यह जन्मदिवस एक उत्सव और सेवा पर्व के रूप में संपन्न हुआ।
