शाजापुर। मोहर्रम के अवसर पर बोहरा समाज द्वारा लगाई गई सबील पर शहर काज़ी मोहसिन उल्लाह साहब पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबील पर उपस्थित समाजजनों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर शहर काज़ी साहब ने कहा कि मोहर्रम का महीना त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है। सबील के माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है, जो हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शिक्षाओं से प्रेरित है।
दौरे के दौरान उन्होंने सबील की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया साथ ही वार्ड 06 पार्षद समीउल्लाह के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली
समाज के सदस्यों ने शहर काज़ी साहब का स्वागत किया और सबील की गतिविधियों की जानकारी दी।
