दाहोद जिला चीफ ब्यूरो शब्बीरभाई सुनेलावाला
फतेपुरा। दाहोद जिले के फतेपुरा कस्बे में दाऊदी बोहरा समुदाय की बेटी सकीना मोहम्मदभाई बंगड़ीवाला के MBBS उत्तीर्ण करने पर पूरे परिवार और समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
फतेपुरा तालुका मुख्यालय स्थित इस कस्बे में दाऊदी बोहरा समुदाय के लगभग 29 घर हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 140 से 150 के बीच है। ऐसे छोटे समुदाय में पहली बार एक महिला डॉक्टर बनने पर लोगों ने गर्व और खुशी व्यक्त की है।
सकीनाबेन मोहम्मदभाई बंगड़ीवाला ने MBBS की परीक्षा पास कर समुदाय की पहली महिला डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर समुदाय के लोगों के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार शब्बीरभाई सुनेलावाला ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सकीनाबेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह प्रगति करें और समाज व जरूरतमंद लोगों की सेवा करती रहें।
