शाजापुर। स्थानीय बस स्टैंड पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (ज्ञानेंद्र कुमार संबंधित निर्वाचन आयोग अध्यक्ष) पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का पुतला दहन किया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निर्वाचन संस्थाओं की गरिमा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटा कर गिरफ्तार की मांग की प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, अजबसिंह पंवार, भोजराज सिंह पंवार, अचलसिंह मेवाड़ा, अमरसिंह गुर्जर, मेहरबान पटेल, महेंद्र मेवाड़ा, शिव परमार, राजेंद्र मालवीय, अचल मेवाड़ा, धीरज सोनी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष जयसिंह कराड़ा, आशुतोष शर्मा, इरशाद खान, शकील खान, सीताराम पवैया, राजेश पारछे, कमल चैधरी, सत्या वात्रे, अकील वारसी आदि मौजूद थे।