शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज, शाजापुर में उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. योगेन्द्र वर्मा ने जन विश्वास अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने पूरे महाविद्यालय परिसर, कक्षाएं, प्रायोगिक लैब, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। साथ ही डॉ. वर्मा ने लेखा शाखा के विभिन्न रजिस्टर, स्थापना शाखा के आवक-जावक रजिस्टर, सर्विस बुक, प्राध्यापकों की सार्थक उपस्थिति, उपस्थिति रजिस्टर, दैनिक टीचर डायरी आदि का भी गंभीरता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के.तिवारी एवं डॉ. अरूण कुमार बोडाने आईक्यूएससी समन्वयक उपस्थित रहे।