शाजापुर, 16 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन शाजापुर से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दौड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर मे प्रात: 7:00 बजे किया गया।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि जिसमे श्री कृष्णपाल सिंह राजपूत ने प्रथम, स्थान श्री रोहित चौहान ने द्वितीय स्थान एवं श्री अकिंत सौराष्ट्रीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग मे सुश्री भावना पाटीदार ने प्रथम, सुश्री मेघा वर्मा ने द्वितीय एवं सुश्री आरती भिलाला ने स्वतंत्रता दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतिभागियो को खेल विभाग की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री नरेन्द्र विश्वकर्मा, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री मुजाहिद बैग उपस्थित थे।
