मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्व. जोशी को संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
शाजापुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. शरद जी जोशी ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित कर दिया था। संगठन के माध्यम से प्रदेश के पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए स्व. जोशी हमेशा तत्पर रहते थे। उनका असमय चले जाना मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित प्रदेशभर के पत्रकारों के लिए बड़ी क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
यह बात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जी जैन ने स्व. जोशी के निधन पर संगठन की शाजापुर इकाई द्वारा आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए कही। शोक सभा को संगठन के जिला महासचिव राजेंद्र राठौर, सुनील हंचोरिया, विजय जोशी, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र आचार्य ने भी संबोधित करते हुए स्व. जोशी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं पत्रकार हितों हेतु किए गए उनके कार्यों को सराहा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजेश कलजोरिया, इमरान अंसारी, सलीम खान, अजय कुशवाह, मोहित राठौर, अनिल माहौर, महेंद्र आचार्य, मोहित भावसार, ग़य्यूर खान, अफसार खान, रामबाबू शर्मा, इरफान मंसूरी, अजहर शेख सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। शोक सभा के अंत में सभी पत्रकारों ने स्व. जोशी की आत्म शांति के लिए 1 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा का संचालन शाजापुर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष हेमंत आर्य ने किया।
