शाजापुर, 04 अगस्त 2026/ जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक की जायेगी।
आयुक्त तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर प्राचार्य डॉ. विपुल परमार्थी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
विद्यार्थियों के बढ़ते उत्साह एवं विश्वास के परिणाम स्वरूप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल इंजीनियिरंग की सभी सीटें पूर्णतः भर चुकी हैं। जबकि कम्प्यूटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा में अब कुछ ही सीटें शेष हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने तथा सीएलसी काउंसलिंग का लाभ उठाने की अपील की हैं।
प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा आसपास के कस्बों में पहुचकर विद्यार्थ एवं अभिभावकों को तकनीकी शिक्षा, रोजगार की संभावनाओं, छात्रवृत्ति योजनाऐं तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की उपयोगिता से अवगत करा रहा हैं। महाविद्यालय के काउंसलिंग नोडल अधिकारी श्रीमती गायत्री सिंह विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाईन पंजीयन, विकल्प भरने तथा दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।
महाविद्यालय परिसर में नि:शुल्क प्रवेश सहायता केन्द्र भी स्थापित किया गया हैं, जिसमें श्री योगेश मानेकर, श्रीमती सपना महाजन, श्री जोगेन्द्र भारती एवं श्री महेन्द्रपाल सिंह पचलानिया द्वारा ऑनलाईन पंजीयन, च्वाईल फिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्णतः निःशुल्क किये जा रहे हैं।
