शाजापुर। करणी सेना द्वारा शाजापुर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत ऐतिहासिक “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 3000 से अधिक संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर निकले लोगों के जनसैलाब से शहर का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। शहर में 100 से अधिक जगहों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वागत एवं सत्कार किया। तिरंगा यात्रा में तिरंगे के रंग में रंगे क़रीब 200 ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र रहें।
तिरंगा यात्रा में करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। उनके साथ संगठन के प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। श्री जीवन सिंह की मौजूदगी में आयोजित यात्रा में संगठन के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण यात्रा ने भव्य स्वरूप धारण कर लिया।
कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजीतसिंह खड़ी डोडिया, प्रदेश कानूनी सलाहकार शिवपालसिंह चौहान, शाजापुर जिलाध्यक्ष सोनू बना सांपखेड़ा, पंडित मनोज पुरोहित, धीरेन्द्रसिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह मंगलगढ़, लोकेंद्र सिंह मुंडेड़ी, नेपाल सिंह, अभिषेक राणावत, हुकुमपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह चंदेल, पंकजराज सिंह, पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह झाला, रघुवीर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली में अधिकांश कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, और राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
*क्षत्राणियां भी रंगी देशभक्ति के रंग में।*
तिरंगा यात्रा में करणी सेना परिवार की महिला इकाई “क्षत्राणी” की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ आयोजन में उत्साह बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता जितेंद्रसिंह, संभागीय अध्यक्ष रचना मनोजसिंह, मनीषा सिसोदिया, हंसा भदौरिया, शुभांगी रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं।
*तिरंगों से सज गया शाजापुर शहर।*
आजादी के पर्व को यादगार बनाने के लिए “तिरंगा यात्रा” के दौरान शाजापुर शहर का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। शहर तिरंगे फ्लैक्स, बैनर और झंडो से पटा हुआ हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। सड़क पर लहराते तिरंगों के कारण पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। इन नारों से वातावरण में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। शहर के नागरिकों द्वारा क़रीब 200 से अधिक जगहों पर तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। हजारों लोगों की मौजूदगी और नागरिकों के उत्साहपूर्ण स्वागत के कारण यात्रा ने भव्य रूप लिया। तिरंगा यात्रा से शहर में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़चढ़ कर दिखाई दी।
