कॉलेज चलो अभियान का उद्देश्य हैं ड्रॉप-आउट कम करना एवं विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए जागरूक करना
विद्यार्थी कॉलेज एवं कोर्स का सोच समझकर सही चयन करें – डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज चलो अभियान के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य डॉ.वी.पी.मीणा के मार्गदर्शन में डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने, जिला नोडल अधिकारी, ई-प्रवेश एवं कॉलेज चलो अभियान एवं डॉ. दिनेश निंगवाल विभागाध्यक्ष संस्कृत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरड एवं सरस्वती शिशु मंदिर शाजापुर पहुंचे।
उक्त कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने ने विद्यार्थियों को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी ई-प्रवेश पोर्टलके माध्यम से बहुत सोच समझकर कॉलेज एवं कोर्स का चयन करें ताकि आपकी मेहनत का आपको सही परिणाम मिल सके और आप सफलता हासिल कर पाए।डॉ. बोड़ाने ने विद्यार्थियों को डीजीलॉकर, स्वयं पोर्टल एवं एबीसी आईडी के बारे में भी बताया साथ ही विद्यालय के प्राचार्यों से ड्राप आउट विद्यार्थियों की संख्या कम करने के लिए कहा । डॉ. दिनेश निंगवाल ने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शासन कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, एनसीसी, एनएसएस एवं खेलकूद विधाओं कि जानकारी देकर अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया
उक्त कार्यक्रम के दौरान दोनों ही विद्यालयों के प्राचार्य, विद्यालयीन स्टाफ सहित अनेक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
