शाजापुर, शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों-महाविद्यालयों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, पेंशन आदि समस्त कार्यो में ई-केवायसी युक्त समग्र आई.डी. अनिवार्य है, जिसके उपरांत ही योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा अपील की गई है कि जिले के समस्त नागरिको को योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शीघ्र ही अपनी समग्र आई.डी. को ई-केवायसी करवाएं। जिला प्रशासन द्वारा ई-केवायसी अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रभारीयों द्वारा घर-घर जाकर ई-केवायसी का कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही वार्डो में ई-केवायसी के कैम्प आयोजित किये जा रहे, जिसके माध्यम से नागरिक अपना समग्र ई-केवायसी करवा सकते है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से समग्र केवायसी किये जाने का कार्य किया जा रहा हैं। इनके अतिरिक्त नागरिक स्वयं samagra.gov.in/ पोर्टल पर “e-kyc” टेब पर जाकर अपना केवायसी कर सकते है अथवा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाइन, लोक सेवा केन्द्र पर जाकर भी अपना केवायसी करवा सकते हैं।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के समस्त नागरिको से अपील की है कि आगामी एक सप्ताह में जिले के शेष समस्त नागरिक जिन्होंने अभी तक समग्र आईडी को आधार के साथ लिंक नहीं कराया है, वह अनिवार्य रूप से अपना ई-केवायसी करवा ले। एक सप्ताह पश्चात ऐसी समस्त समग्र आईडी जो आधार से लिंक नहीं होगी, उन सभी समग्र आईडी को निकाय द्वारा डिलिट किये जाने की कार्यवाही शुरू की जायेगी।
