शाजापुर, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाजापुर जिला मुख्यालय पर आज निकाली गयी ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा में देशप्रेम की भावना के साथ छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, शासकीय सेवकों, खिलाड़ियों और आमजनों का विशाल जनसैलाब उमड़ा। सभी जन हाथ में तिरंगा थामें देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा 05 किलोमीटर से अधिक लंबी थी, जिसमें 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। रैली में श्रीमती ऋचा गुप्ता रानी लक्ष्मीबाई के परिधान में घोड़े पर सवार होकर रैली के आगे चल रही थी, जो आकर्षण का केन्द्र बनी।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुपाड़ा रोड़ से स्थानीय विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने किया। तिरंगा यात्रा दुपाड़ा रोड़ से प्रारंभ होकर ट्रेफिक पाईंट, बस स्टेण्ड, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया, बस स्टेण्ड होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर विधायक श्री भीमावद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए बुजुर्गों, युवाओं एवं विद्यार्थीगणों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक श्री भीमावद ने यात्रा के दौरान देशभक्तिपूर्ण ओजस्वी नारे भी लगाए। रैली के समापन पर कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष नागर ने किया और उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाया।
तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, होमगार्ड कमाण्डेन्ड श्री विक्रमसिंह मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर एवं सुश्री नेहा गंगारे, एसडीओपी श्री नर्मदा प्रसाद दायमा, श्री रवि प्रसाद, जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, कोषालय अधिकारी श्रीमती रीना शर्मा, श्री गोविन्द नायक, श्री किरण ठाकुर, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप चन्द्रवंशी, श्री रामचन्द्र भावसार, श्री शीतल भावसार, श्री नईम कुरैशी, अशासकीय संगठन की श्रीमती सीमा शर्मा व श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
