Shujalpur- पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में जिला शाजापुर में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक तत्वों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शुजालपुर पुलिस अनुभाग के अंतर्गत थाना शुजालपुर सिटी पुलिस द्वारा एक शातिर जिला बदर आरोपी साजिद उर्फ टीपू पिता सफीक खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी खाराकुआ, शुजालपुर सिटी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, अवैध हथियार रखने, मारपीट एवं रास्ता रोकने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।
थाना शुजालपुर सिटी द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही करते हुए प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी, शाजापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा ओदश क/डी.एम./रीडर-2/जि.ब./363/शाजा/ दिनांक 08.07.2024 को आरोपी साजिद उर्फ टीपू को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।
दिनांक 10.06.2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी साजिद उर्फ टीपू बंशी चौराहा क्षेत्र में देखा गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना शुजालपुर सिटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते हुए जिला शाजापुर की सीमाओं में प्रवेश किया गया था।
उक्त मामले में थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध क्रमांक 207/2025, धारा 14, 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी, शुजालपुर सिटी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार पाठक , उनि. एनिम टोप्पो, प्रआर. 215 निहाल सिंह, आर. 712 भूपेन्द्र ,आर. 576 राहुल ,आर. 99 रामबाबू, आर. 121 मांगीलाल लववंशी की सराहनीय भूमिका रही।
शुजालपुर सिटी पुलिस की यह कार्यवाही आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
