ग्राम पंचायत लाहौरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजित
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण शाजापुर द्वारा शिविर कार्य योजना 2025-26 के पालन में तथा प्रत्येक माह में 15-15 शिविर लगाए जाने के प्रावधानों का पालन करते हुए नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएँ योजना, 2015 पर एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन जिला पंचायत के सहयोग से दिनांक 13-05-2025 को सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत लाहौरी एवं आंगनवाड़ी में किया गया । यहां जागरूकत शिविर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तथा इस शिविर की अध्यक्षता, श्रीमती नमिता बोसी बौरासी सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, शाजापुर ने की। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा में सहभागिता की।
श्रीमती नमिता बौरासी सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, शाजापुर ने उपस्थित लोगों को इस अवसर पर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा नशा निवारण पर जागरुक किया गया । इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा जागरूक किया व पात्र लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने को कहा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, के बारे भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा, ने अनुसुचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, के प्रावधानों के बारे में तथा कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता मधु शर्मा, ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजना जैसेः नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएँ) योजना, 2015 के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने ने लोगों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसेः मध्यस्ता, लोक अदालत, इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुफ्त कानूनी सहायता नम्बर 15100 के बारे में बताया तथा कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर के मुफ्त कानूनी सहायता अथवा सलाह किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुपत कानूनी अथवा सलाह के लिए संपर्क कर सकते है।
जागरूकता सिविर में में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया।
