शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 08.05.2025 को समूह चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा ने की। प्रयोगषाला तकनीषियन श्रीमती दीपिका गुप्ता ने देवी अहिल्या बाई के आर्थिक सुधारों का महत्व विषय पर छात्राओं के साथ चर्चा की। डॉ. संदीप कुमार सिंह ने छात्राओं को देवी अहिल्या बाई के जीवन वृत्तांत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन प्रभारी डॉ. रितेश महाड़िक ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
खबर की जानकारी एवं फोटो ई.मेल के द्वारा प्राप्त
