– नितिन चैरसिया चुनरी यात्रा संयोजक नियुक्त
शाजापुर। रविवार को मालवा कला मंडल शाजापुर की बैठक स्थानीय सुगंधी गली स्थित बाबा गणेशजी के दरबार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान मालवा कला मंडल द्वारा निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा एवं गरबों के भव्य आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मालवा कला मंडल की चुनरी यात्रा का संयोजक मंडल के वरिष्ठ सदस्य नितिन चैरसिया एवं सह संयोजक हर्ष व्यास को बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी चेतन प्रजापत तथा व्यवस्थापक साहिल चंदेल को नियुक्त किया गया। बैठक में मालवा कला मंडल के संस्थापक शिवाजी सोनी, संरक्षक बालकृष्ण यादव, सरलेश चतुर्वेदी, योगेश पांचाल, मनीष मालवीय, अध्यक्ष आयुष यादव, उपाध्यक्ष धनराज ठाकुर, संयोजक रूपेश कुंभकार, सहसंयोजक अभिषेक मालवीय, राजा मालवीय, जयेश व्यास, गजेंद्र परमार, कपिल शर्मा, राकेश गिरी, राकेश ढोलवादक, कृष्णा राठौर, महिला प्रमुख श्रीमती शीला तोमर, खुशबु आडवाणी, नेहा प्रजापति, नेहा विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।