शाजापुर। बंजारा समाज द्वारा शहर में बाबा रामदेव जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रविवार को आयोजित शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा बाबा रामदेव जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव जी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।