शाजापुर। दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात खेड़ी खाल निवासी जितेन बागड़ी और मनीष मालवीय मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान दुधाना के पास दोनों की बाइक में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेन बागरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मनीष मालवीय का शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है