शाजापुर, आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में, डॉक्टर कमला आर्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश घनगोरिया, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स के सतत सुपरविजन में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान आयुष्मान भारत-निरामयम् योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
अभियान में आयुष्मान मित्रों, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायतों तथा स्वास्थ्य विभाग के जमीनी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से आज 25 जुलाई 2026 को कुल 694 वरिष्ठ नागरिकों (70+) के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले से आगामी दिवस में और अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर जिले के निर्धारित लक्ष्य को 70 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।
जिला प्रशासन ने आमजनो से भी अपील की है कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।
