शाजापुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष श्री संजय शिवहरे द्वारा जिले के महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के विस्तार, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन तथा व्यापारिक जगत में महिलाओं की सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियाँ की गई हैं।
घोषित महिला जिला पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
श्रीमती सोनाली गुप्ता – जिला अध्यक्ष
श्रीमती नीतू सिंघल – उपाध्यक्ष
श्रीमती सीमा शिवहरे – उपाध्यक्ष
श्रीमती रश्मि स्वास्थ्य – उपाध्यक्ष
श्रीमती पायल निरेलिया – महामंत्री
श्रीमती रितु पाराशर – सह सचिव
श्रीमती सीमा पाटीदार – सह सचिव
श्रीमती सीमा जैन – संगठन मंत्री
श्रीमती मधु दवे – कोषाध्यक्ष
जिला अध्यक्ष श्री संजय शिवहरे ने सभी नव-नियुक्त महिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महिला विंग संगठन की मजबूती और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा महिलाओं में व्यापारिक जागरूकता लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
कैट परिवार ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त किए
