शाजापुर। कलम चली और सटोरिये बिलबिलाए, देर से ही सही पर बैखोफ सट्टा चलाने वालो पर शाजापुर टाईम्स की खबर का असर हुआ और मांद में छुपे पर्ची के जादुगर ने खबर पर खीज निकालते हुए यह कह डाला कि, चोकी पर रोज का हजार यानी 30000 रूपया हर महीने पहुंचा देते हैं अब बड़े से बड़ा अखबार हो या न्यूज़ चैनल हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।
पुलिस पर मढ़ा दोष-
खबर के साथ जो होता आया है वहीं हुआ, सटोरियों के एक बिलबिलाए खाईवाल ने खबर पर ऐसी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे साफ पता चलता है कि सटोरिये के खैमें में खलबली मच गई सूत्र ने नाम गुप्त रखने के साथ यह जानकारी दी कि बिलबिलाए खाईवाल ने यह तक कह डाला कि पुलिस को पैसा पहुंचा देते हैं अब कोई क्या बिगाड़ेगा।
अब पुलिस की बारी-
सूत्र से मिलि जानकारी यदि सत्य है तो आने वाले समय में भी यह सट्टे का काला बाज़ार युं ही चलता रहेगा और यदि नहीं तो अब चोकी पर तैनात पुलिसकर्मीयों को ही इस पर बड़ी कार्यवाही करके बताना होगा कि 30000 में कितनी ज़ीरो लगती है।
