शाजापुर के थाना सुनेरा क्षेत्र में आईशर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112/100 एफ. आर. व्ही. ने अस्पताल पहुँचाया
शाजापुर के थाना सुनेरा क्षेत्र में ब्रिज के पास आईशर ट्रक और ट्रैक्टर का एक्सिडेंट हो जाने से ट्रक चालक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 21-05-2025 को सुबह 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुनेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अखिलेश भण्डारी एवं पायलेट संजीव सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि आईशर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने से राजू पिता शिव नारायण सेनी उम्र 45 साल निवासी संभल उत्तरप्रदेश घायल हो गये थे । डायल-112/100 जवानों ने घायल चालक को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शाजापुर में भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
