शाजापुर, 10 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव एवं परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् शाजापुर द्वारा आज आदर्श गांव सुन्दरसी (सुंदरगढ़) की 200 वर्ष पुरानी (रावला) बावड़ी पर श्रमदान कर सफाई की गई।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था अराधना जनकल्याण सामाजिक समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आदर्श गांव सुन्दरसी में महाँकाल मंदिर के पास रावला बावड़ी पर श्रमदान व स्वछता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था आराधना जनकल्याण सामाजिक समिति के जीवनसिंह परिहार ने जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर उन सार्वजनिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना चाहिए, जो पूर्वजों द्वारा निर्मित किए गए थे और अब अस्तित्वहीन हो रहे हैं। इनमें कुएं, बावड़ियां, तालाब, नदियां पर सामाजिक सामूहिकता व जन भागीदारी के साथ कार्य करने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक हैं।
इस अवसर पर श्री विष्णु गुर्जर, सरपंच श्री राठौड, श्री राम गुर्जर, मुकेश प्रजाप रोजगार सहायक, श्री अर्जु शिवराज सिंह राठौड़, लता बाघेला, नवांकुर संस्था के श्री जीवनसिंह, प्रस्फुटन समिति के डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
