शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में दिनांक 05.08.2025 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा ने बताया कि भारतीय सेना और उसके जाबांज जवानों की बहादुरी, पराक्रम के उपलक्ष्य में देशभर में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्म छात्राओं एवं स्टाफ को दिखाई गई। इस अवसर पर श्री जेपी माथुर, श्री अनिल कुमार नागर, श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्री आदित्य सक्सेना, श्री नरेंद्र कुमार भाटी, डॉ. ऋचा सक्सेना, डॉ. रितेश महाड़िक, डॉ. कपिल जाटव, श्री नीतेश गुप्ता, श्री विजय सिंह विश्वकर्मा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती शबाना कुरैशी ने किया।
संलग्न: फोटो।
(डॉ. पी. मूंदड़ा)
प्रभारी प्राचार्य
