थाना कोतवाली पुलिस ने 10,000/- रुपये का फरार इनामी आरोपी एवं उसके साथी को किया गिरफ्तार
दिनांक 02.11.2023 को फरियादी दीपसिंह पिता मानसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी दिलोद्री थाना सुनेरा जिला शाजापुर को आरोपी कृपाल सिंह पिता अंतर सिंह गुर्जर निवासी सिमरोल खेडी सुंदरसी और उसके अज्ञात साथी द्वारा मिलकर फरियादी दीपसिंह को चाकू मार कर घायल कर फरियादी की पत्नी को भरड रोड शाजापुर से जबरजस्ती ले गया था। आरोपीगण के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अप.क्र. 64/2023 थारा 307,366,323,324,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और उसका साथी वर्ष नवम्बर 2023 से फरार थे।
आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर व फरियादी की पत्नी की तलाश आरोपी के गांव सिमरोल खेडा और अन्य संभावित स्थानो पर की गई जिनके कोई जानकारी नहीं मिली। अपराध की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और फरियादी की पत्नी सूचना देने पर 10,000/- रुपय के इनाम की घोषणा की गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में काफी समय से फरार आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारीकोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा टीम गठित कर आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर व अपहर्ता दीपू बाई की तलाश हेतु प्रयास किए गए। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 19.05.2025 को आरोपी कृपाल सिंह गुर्जर और दिनांक 20.05.2025 को कृपाल सिंह गुर्जर के साथी रोहित उर्फ गोलू पिता अंतर सिंह परमार निवासी हनोती मक्सी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपीगणों को जिला जेल शाजापुर दाखिल कराया गया।
विशेष भुमिका आरोपगण कृपाल सिंह गुर्जर व रोहित उर्फ गोलू पिता अंतर सिंह परमार को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उनि सुरेन्द्र सिंह मेहता, उनि राहुल पोस्वाल, प्र.आर. 605 योगेन्द्र गुर्जर, आर 53 शैलेन्द्र गुर्जर की विशेष भुमिका रही।
