बोहरा समाज शाजापुर के होनहार विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर समाज का नाम रोशन किया है। बतूल तखतवाला ने 12वीं कक्षा में 85% अंक प्राप्त कर जहां अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया, वहीं बुरहानुद्दीन जाकिर ने 10वीं कक्षा में 91.2% अंक हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया।
इन विद्यार्थियों की सफलता से समाज में हर्ष की लहर है। अभिभावकों, शिक्षकों और समाजजनों ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बोहरा समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि ये बच्चे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और आने वाली पीढ़ी को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।
