कमजोर ओर गरीब वर्ग को सहायता पहुंचाने में पीएलवी रीढ़ की हड्डी – श्री आनंद कुमार तिवारी
शाजापुर 03 मई 2025/ जिला विधिक सेवा प्राधिकार शाजापुर के तत्वाधान में नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय ओरियंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर में किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम 01 दिवसीय है। कुल 47 नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का चयन के पश्चात आज सभी चयनित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी को बधाई दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिलने वाली जिम्मेवारी को लगन और निष्ठा पूर्वक निभाते हुए प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली कार्य को लेकर कई दिशा निर्देश दिए
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नि:शुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए न्याय को सुलभ बनाने और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन पीएलवी का चनियत किया गया है। क्षेत्र में मोटर एक्सीडेंट घटना से संबंधित मामले समेत कई कानूनी जानकारी पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के नागरिक तक निशुल्क न्याय सुलभ कराना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान पैरालीगल वालंटियर की समाज में भूमिका, संविधान की मूलभूत संरचना, शोषित एवं वंचित वर्ग के प्रति राज्य के उत्तरदायित्व तथा नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षक एवं न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार पाराशर, श्री दिनेश कुमार नोटिया एवं सचिव श्रीमती नमिता बौरासी तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा, श्री इंद्र सिंह गामी के लीगल एट डिफेंस काउंसिल ने वालंटियरों को नालसा (NALSA) की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्ता पर भी बल दिया, ताकि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँच सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में न्यायिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना को और जागृत किया।
