म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रसारित निर्देश के पालन में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती नमिता बौरासी सचिव जिविसेप्रा शाजापुर के निर्देशन में तथा श्रीमती शिखा शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 09.04.2025 वन स्टॉप सेंटर शाजापुर में विधिक साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्री शुभम उमठ असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउसिंल ने भी सहभागिता की।
शिविर में श्रीमती शिखा शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी की अध्यक्षता में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही इसका निराकरण किया गया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि यदि उनके साथ घर में किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना होती है तो वह बिना किसी डर के अपनी समस्या वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाएं। महिला कानून एवं महिला अधिकारों से संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 181 तथा 112 पर की जा सकती है जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती नेहा जयसवाल एवं पीड़ित महिलाएं थीं। इसके अलावा जिला प्राधिकरण, शाजापुर द्वारा चलाई जा रही है निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत के बारें में विस्तार सेे जानकारी दी।
इस अवसर पर श्रीमती नेहा जयसवाल प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर शाजापुर के सदस्यगण मौजूद थे।
